September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर थे और दुकान पर उनका बेटा अभिजीत मौजूद था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और गहने दिखाने को कहा। अभिजीत उसे अलग-अलग आभूषण दिखाने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने उसे अपने झांसे में उलझा लिया और मौका देखकर सोने से भरा एक डिब्बा चुपचाप लेकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ। जब उसने सामान की जांच की तो एक डिब्बा गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वही युवक गहनों से भरा बॉक्स लेकर निकल गया। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए गहनों का वजन करीब 160 से 170 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और छोटे-मोटे गहने खरीदकर दुकानदार का भरोसा जीत चुका था। मंगलवार को वह दोबारा आया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले को लेकर डीएसपी बचनदेव कुचुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading