पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने की।

बैठक का शुभारंभ देश के वीर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान पूर्व जिला समिति द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से सराहना करते हुए समर्थन प्रदान किया।

संगठन के महत्व एवं पूर्व सैनिकों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु किए गए प्रयासों पर सुशील कुमार सिंह एवं दिनेश सिंह ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे।

सभी सदस्यों के सुझावों एवं विचारों को ध्यान में रखते हुए नई जिला समिति के गठन हेतु पूर्व समिति को भंग किया गया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राजीव रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

नई जिला समिति का गठन :

जिला अध्यक्ष: बृजकिशोर सिंह

जिला महामंत्री: सुशील कुमार सिंह

जिला संयोजक: राजीव रंजन

जिला कोषाध्यक्ष: मिथिलेश कुमार सिंह

जिला उपाध्यक्ष: डॉ. कमल कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार दास, हंसराज सिंह, विद्यानंद गिरी

संयुक्त सचिव: दिनेश कुमार सिंह, अभय सिंह

सह कोषाध्यक्ष: मनोज ठाकुर

मीडिया प्रभारी: हरेंदु शर्मा

संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए एक मार्गदर्शक मंडल का गठन भी किया गया, जिसमें रमेश कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमा सिंह, कोमल दुबे, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं महेश चंद्र प्रसाद शामिल हैं।

संगठन के सुचारू संचालन के लिए पूरे जिले को 8 मंडलों में विभाजित किया गया तथा उनके संयोजक एवं सह-संयोजक इस प्रकार नियुक्त किए गए:

मानगो मंडल : मिथिलेश, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य

कदमा-सोनारी मंडल: विजय कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार

बारीडीह-बिरसानगर: अनुभव कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह

गोविंदपुर-टेल्को: कामबाबू, शैलेंद्र कुमार सिंह

साकची-गोलमुरी मंडल: अशोक कुमार श्रीवास्तव

बर्मामाइन्स: बरमेश्वर पांडे, राधेश्याम सिंह

सुंदरनगर-परसुडीह-बागबेड़ा-जुगसलाई: जयराम सिंह, कुंदन सिंह

आदित्यपुर एवं गम्हरिया: शिव शंकर चक्रवर्ती, राजीव रंजन सिंह

बैठक में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्य एवं सफल बनाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों...

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत