मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी करते हुए जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी। बताया गया कि प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन्हें पीछे से ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। वे जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं।आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या दो बताई गई है जो बाइक पर सवार थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस को प्राथमिक तौर पर हत्यारों को लेकर कुछ जानकारी मिली है; जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद ही घटना का खुलासा होगा। परिजनों से बयान लेने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बालू और गिट्टी व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

धातकीडीह तालाब में हजारों मछलियों की मौत, फिर हरकत में आया प्रशासन

मछलियां मरती हैं, तब जागता है सिस्टम” मौके पर पहुंची प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम, ऑक्सीजन की कमी या जहरीले तत्व की आशंका पानी...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत