जमशेदपुर के जुगसलाई में अवैध नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, 20 पेटी ऑनरेक्स जब्त, एक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस कारोबार पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हाे पा रहा है। कारोबारी भी बेखौफ होकर धंधा कर रहे हैं।

शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप “ऑनरेक्स” की 20 पेटियां बरामद कीं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट एजेंसी के जरिए शहर में अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत रेड डालकर भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप रांची से भेजी गई थी। मौके पर मौजूद लोगों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका, जिसके बाद पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सप्लाई के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का संबंध किसी बड़े गिरोह से हो सकता है। फिलहाल जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत