जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की

भुईयांडीह गोलचक्कर पर सड़क हादसों में अक्सर लोगों की जा रही जान

मृतक के शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टक के लिए, आवास पर छाया मातम

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगो निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो लाईफ लाइन नर्सिंग होम में कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय दोपहर में लंच करने के बाद बाइक से अपने कार्यस्थल लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि भुईयांडीह गोलचक्कर पहले से ही हादसों के लिए कुख्यात रहा है, लेकिन अब तक यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सूचना मिलते ही धालभूम के एसडीओ अर्नब मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे की जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

एआई आधारित मॉडल भविष्य में शेष आयु आकलन को बनाएंगे और अधिक सटीक: जी. सतीश रेड्डी

जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में गुरुवार से अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (RLA-2026) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत