बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है और घरेलू बजट बिगड़ने लगा है।

व्यापारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पादन घटने से मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। ऐसे में व्यापारियों को बाहर से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है और कीमतों में और इजाफा हो रहा है।

आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है। आम लोगों का कहना है कि महंगी सब्जियों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि टमाटर अभी भी सस्ता है और शहर के बाजारों में 3 से 5 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

10 अप्रैल से मिल सकती है राहत

गुरुवार सुबह से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों—चाकुलिया, घाटशिला, बहरागोड़ा, पटमदा और बोड़ाम—में तेज बारिश हुई। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप भी निकली, लेकिन मौसम विभाग ने शाम में फिर आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम साफ होने और आपूर्ति सुधरने के बाद ही सब्जियों के दाम में राहत मिल सकती है।

गुरुवार सुबह शहर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बाजारों में सब्जियों के दाम (प्रति किलो/पीस)
भिंडी: 40-50 रुपए
बरबट्टी: 30-40 रुपए
पटल: 50-60 रुपए
मूली: 50-60 रुपए
कटहल: 40-50 रुपए
बैंगन: 40-45 रुपए
खीरा: 30-40 रुपए
धनिया पत्ती: 200 रुपए
गाजर: 60-65 रुपए
पालक: 50-60 रुपए
लहसुन: 200 रुपए
अदरख: 120 रुपए
करेला: 70-80 रुपए
नेनुआ: 40 रुपए
टमाटर: 3-5 रुपए
नींबू: 10 रुपए प्रति पीस.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना पर उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

सोनारी में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना से आक्रोश झारखंड क्षत्रिय संघ ने निकाली विरोध रैली महिलाओं की बड़ी भागीदारी फांसी की...

जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, Himanta Biswa Sarma के खिलाफ पुलिस दर्ज करे एफआईआर

जमशेदपुर: राजनीतिक बयानबाज़ी पर बढ़ता टकराव—कांग्रेस ने आरोप लगाया कि Himanta Biswa Sarma द्वारा Rahul Gandhi और Pawan Khera पर की गई टिप्पणियां न...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत