जमशेदपुर में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना पर उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

सोनारी में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना से आक्रोश

झारखंड क्षत्रिय संघ ने निकाली विरोध रैली महिलाओं की बड़ी भागीदारी

फांसी की मांग डीसी व एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी

तेज विधायक सरयू राय ने इलाज का खर्च उठाने का दिया आश्वासन

टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है पीड़िता का इलाज अब तक एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। झारखंड क्षत्रिय संघ के नेतृत्व में रैली निकालकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की गई। प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने की मांग भी की गई।

सोनारी थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारपाड़ा की युवती मेहंदी कुमारी पर खौलती चाय फेंकने की घटना के विरोध में शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को झारखंड क्षत्रिय संघ की सोनारी इकाई के बैनर तले लोगों ने रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं और दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा तथा प्रशासन से पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने की भी मांग की। लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद भयावह है, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आमजन में नाराजगी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मेहंदी को न्याय दिलाने की मुहिम तेज हो गई है। इधर, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पीड़िता के इलाज को लेकर आश्वासन दिया है कि आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इलाज पूरी तरह जारी रहेगा और खर्च की व्यवस्था वे स्वयं करेंगे। टाटा स्टील प्रबंधन ने भी बकाया बिल के बावजूद इलाज जारी रखने पर सहमति जताई है। गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात बिष्टुपुर क्षेत्र में चाय दुकान पर काम करने वाली मेहंदी पर बदमाशों ने खौलती चाय फेंक दी थी और दुकान में तोड़फोड़ भी की थी। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई है और टाटा मेन हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हाता रोड स्थित एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत