करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “स्पार्क’ द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव “सतरंग-15” का आज दूसरा दिन था।

आज कि कार्यक्रम था- “बैटल सिम्फनी”। कार्यक्रम में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट, तथा वेस्टर्न सोलो की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। जिनमें 15 से अधिक कलाकार छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडली में अपूर्वा श्रीवास्तव, आदित्य कुमार तथा सना अंजुम के अलावा श्री थॉमस सैंवेल थे जिनके निर्णय के अनुसार सभी श्रेणियां में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से भरी हुई सभा में स्पार्क के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री लक्ष्मी राम मुरमू ने स्वागत किया। संपूर्ण कार्यक्रम को स्पार्क की सदस्या मानसी एवं सिमरन कुमारी ने संचालित किया और मुस्कान कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्पार्क के कोऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहीम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुन्दरनगर में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

सुन्दरनगर के नंदूप गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय 65 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

अंबेडकर जयंती पर जमशेदपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर समानता का संकल्प लिया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

टाटा मोटर्स गेट जाम से मची अफरातफरी

टाटा मोटर्स में स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर गेट जाम हुआ, जिससे दोनों शिफ्ट प्रभावित हुईं और पुलिस तैनात करनी पड़ी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत