धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 35 वर्षीय वेल्डिंग दुकान संचालक हिमांशु महतो की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु महतो अपनी ही वेल्डिंग दुकान पर टिन शेड निर्माण कार्य करवा रहे थे। काम की निगरानी करने के लिए वे खुद शेड के ऊपर चढ़ गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे लगभग 30 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर पड़े। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में धालभूमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि हिमांशु महतो अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी को भी एक बड़ा कारण माना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

पटमदा में सिविल सेवा तैयारी को मिलेगा बढ़ावा, डिग्री कॉलेज जाल्ला में खुलेगा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर

पटमदा : ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में झारखंड सिविल सर्विसेज की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में छत काटकर बंद घर में लाखों की चोरी, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

: घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो का मामला : पूरा परिवार पिता के श्राद्धकर्म के लिए घाटशिला के सुरदा...

गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार

गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत