जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि युवक की बातों और व्यवहार से उनकी बेटी मानसिक रूप से आहत हो गई थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

घटना गांधी रोड,पुराना सोनारी की है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे पूजा ने घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा,जहां वह पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार,पूजा की शादी की बातचीत चल रही थी और हाल ही में परिवार वाले लड़का देखने गए थे। इस दौरान पूजा भी साथ थी। वहां से लौटने के बाद उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध है और वह उसी से शादी करना चाहती है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात चाईबासा में बीटेक की पढ़ाई के दौरान हुई थी।

घटना से एक दिन पहले पूजा की विजय कुमार से फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इस बातचीत के दौरान युवक ने ऐसी बातें कही, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। इसी तनाव में आकर उसने अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

जिले में 4.60 लाख ‘सीएम फोटो वाले झोले’ पहुंचे, जल्द शुरू होगा वितरण

जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के माध्यम से एक बार फिर लाभुकों के बीच झोला वितरण की तैयारी शुरू हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत