परविंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का गठन, केशव महतो ने दी मंजूरी

जमशेदपुर : संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का विस्तार कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नई जिला कमिटी को स्वीकृति देते हुए इसकी सूची जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को सौंप दी।

संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का गठन तत्काल प्रभाव से कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमिटी को स्वीकृत करते हुए इसकी सूची जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह को उपलब्ध करा दी है।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने नवगठित जिला कमिटी की जानकारी प्रेस को जारी करते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री के राजू एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी के मार्गदर्शन में तय मापदंडों के अनुसार सभी पदाधिकारियों को प्रभार, कार्य क्षेत्र और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा तथा निर्धारित समयावधि में जिला कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो सक्रिय कार्यकर्ता पद से वंचित रह गए हैं, उन्हें जल्द ही अग्रणी संगठन, विभागों और मंच-मोर्चा में स्थान देकर पार्टी के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व ने नई कमिटी को मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई है जिला कमिटी आने वाले समय में बेहतर काम करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत