जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला कमेटी के कामकाज और कार्यकाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। सदस्यों ने कमेटी पर कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पद पर बने रहने, वित्तीय पारदर्शिता नहीं रखने और चुनाव नहीं कराने के आरोप लगाए।

सभी सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त किया सदस्यों का कहना है कि अखिल भारतीय सै तेली साहू महासभा जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का है लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के बाद 6 वर्ष 2 कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी सातवां वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

जिला कमेटी का चुनाव फरवरी वर्ष 2020 संपन्न हुआ था इसके बाद भी वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू कोषाध्यक्ष सुरेश साहू महामंत्री पप्पू साहू के द्वारा ना तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा एवं अंकेक्षक से ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं ना तो चुनाव करवा रहे हैं और अवैध तरीके से पद में पदस्थापित हैI भारी वित्तीय अनियमितता समाज के अंदर कर रहे हैंI

अभी भी कार्यक्रमों के नाम पर चंदा की उगाही हो रही है एवं समाज के सदस्यों के बीच आमदनी एवं खर्चा का हिसाब नहीं प्रस्तुत किया जा रहा हैI

आमसभा सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान कमेटी को दिनांक 19 अप्रैल 20 26 तक वर्तमान कमेटी को ऑडिट रिपोर्ट आमदनी खर्चा डिटेल 19 अप्रैल 20 26 के पूर्व चुनाव संचालन समिति के पास जमा करें दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद द्वारिका प्रसाद विनोद गुप्ता शशिकांत महाराज अधिवक्ता जवाहर साहू एवं प्रमोद साहू चुनाव संचालन समिति में नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

तीसरा प्रस्ताव वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगाई क्योंकि समाज के पैसे का उपयोग सही जगह पर नहीं हो रहा और समाज में वित्तीय अनियमित हो रही हैI

आमदनी और खर्च की ऑडिट रिपोर्ट वर्तमान कमेटी द्वारा जमा करने के बाद समाज का अभिलंब चुनाव संविधान में निहित प्रावधान के तहत करवाया जाएगाI

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

परविंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का गठन, केशव महतो ने दी मंजूरी

जमशेदपुर : संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का विस्तार कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत