Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए
जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में संचालित सिलाई–कढ़ाई (Stitching & Embroidery) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को 50 कार्यदिवस के प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन ₹300 की दर से कुल ₹15,000 की छात्रवृत्ति, एक-एक सिलाई मशीन तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
