July 28, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
खेल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम

जमशेदपुर: इक्रिया योग एसोसिएशन (IVA) झारखंड राज्य समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IHDY) 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। 13 अप्रैल को यह काउंटडाउन का 69वां दिन रहेगा।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग: कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए” निर्धारित की गई है। माननीय कुलपति प्रो. इला कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस स्थित खरकई ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जहां दोपहर 3 बजे से योग आधारित एक दिवसीय जागरूकता सह कार्यशाला आयोजित होगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकालीन सत्र सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। यह सत्र विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ RKM इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा, अन्य RKM स्कूलों, गायत्री मंदिर तथा पतंजलि लिविंग योग हॉल में भी आयोजित होगा।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कोई भी योग प्रेमी निःशुल्क भाग ले सकता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन के तहत जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 13 अप्रैल को विशेष योग जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन भी निःशुल्क भाग ले सकेंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading