भाजपा ने की पूर्वी विधानसभा के छह मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। शनिवार को सीतारामडेरा, गोलमुरी, बारीडीह, बमार्माइंस, टेल्को और साकची पूर्वी मंडल के अध्यक्षों ने महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के बाद अपनी-अपनी मंडल कमेटियों की घोषणा की।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओंकी सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी को उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की बधाई भी दी।

घोषित मंडल कमेटियों के तहत सीतारामडेरा मंडल में रंजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रामचंद्र प्रसाद, अमीर कुमार पैरा (खोखन), धनराज गुप्ता और संजना साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश साव और अरुण मिश्रा को महामंत्री, बीरेंद्र यादव, राजा बाग, अंजली सिंह और बादल मिंज को मंत्री बनाया गया है।

गोलमुरी मंडल में पप्पू उपाध्याय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश शर्मा, मुकेश चौधरी, श्रीनू राव और बिमला साहू को उपाध्यक्ष, अशोक सामंत और अमिश अग्रवाल को महामंत्री, जबकि दशमी पूर्ति, समरेश कुमार, श्रीनिवास राव और अमरेंद्र कुमार को मंत्री बनाया गया है।

बारीडीह मंडल में कुमार अभिषेक को अध्यक्ष बनाया गया है। रंजीत सिंह, बी राम चंद्र राव (रामु), राजेश रजक और मीरा झा को उपाध्यक्ष, पंकज प्रिय और कंचन दत्ता को महामंत्री तथा निर्मल गोप, अनिमेष सिंह, साकेत कुमार और नीलम देवी को मंत्री बनाया गया है।

बर्मामाइंस मंडल में रितेश झा को अध्यक्ष बनाया गया है। कैलाशपति मिश्रा, बर्मा कंसारी, राकेश चौधरी और शशि सिंह को उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह सोनू और सौरव श्रीवास्तव को महामंत्री तथा कपुर्रा सुंडी, राम मूर्ति सिंह, श्रीनिवास सिंह और पवन नाग को मंत्री बनाया गया है।

वहीं टेल्को मंडल में विकास शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। अजीत कुमार साही, रामावतार गुप्ता, पुष्पेंद्र मिश्रा और सुधा यादव को उपाध्यक्ष, रितेश शरण और युधिष्ठिर पंचमैया को महामंत्री और सतीश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, देव भंडारी और पप्पी शर्मा को मंत्री बनाया गया है।

साकची पूर्वी मंडल में युवराज सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश त्रिपाठी, ऐश्वर्य सिंह, शीलू साहू और रिकराज सिंह रिक्की को उपाध्यक्ष, अंकित मोदी और अमित गुप्ता को महामंत्री तथा कृष्णा शर्मा, ममता पुष्टि, अजय कुमार और इकबाल सिंह को मंत्री बनाया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय में तबादलों पर बवाल, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों और प्रोफेसरों के हालिया तबादलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने...

झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में अत्याधुनिक क्रेच की शुरुआत, कर्मचारियों को मिला बेहतर पारिवारिक सहयोग

जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने कर्मचारियों के परिवारों को बेहतर सहूलियत देने के उद्देश्य से अपनी क्रेच सुविधा का आधुनिकीकरण किया...

आरसेटी प्रशिक्षण की गुणवत्ता और जमीनी असर पर उपायुक्त का फोकस

कौशल विकास कार्यक्रमों व वित्तीय समावेशन की प्रगति का लिया जायजा, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फीडबैक आधारित सुधार व जमीनी परिणाम पर विशेष जोर जमशेदपुर :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत