झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, जिनमें भारी वाहनों की भूमिका अक्सर सामने आ रही है।

ताजा मामला झींकपानी थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चाडाबासा गांव निवासी 64 वर्षीय चंद्र मोहन बारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चंद्र मोहन बारी साइकिल से जोड़ापोखर स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जोड़ा पोखर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक रोजमर्रा के काम से पेट्रोल लाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कदमा के रामनगर का मामला , 4-5 लाख रुपये के...

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का हमला, गंभीर रूप से घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

दो दिन में दो IED ब्लास्ट, 6 जवान घायल चाईबासा/रांची। झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान दो...

आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत