सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का हमला, गंभीर रूप से घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

दो दिन में दो IED ब्लास्ट, 6 जवान घायल

चाईबासा/रांची। झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान दो दिनों में हुए IED ब्लास्ट में कुल 6 जवान घायल हो गए।

गुरुवार को हुए ताजा विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम गुरुवार को सारंडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जैसे ही जवान आगे बढ़े, पहले से प्लांट किए गए IED में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान को तुरंत घटनास्थल से निकालकर एयरलिफ्ट के जरिए रांची लाया गया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को भी इसी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में पांच अन्य जवान घायल हो गए थे।
सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत बहरागोड़ा के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व...

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत