जमशेदपुर में टाटा मोटर्स गेट पर 36 घंटे से धरना, मजदूरों के समर्थन में उतरी एटक, बंटी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन तेज

जमशेदपुर: शहर की औद्योगिक इकाई टाटा मोटर्स के कारखाने में मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। बीते 36 घंटे से मजदूर टाटा पावर के मुख्य गेट को जाम कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

वर्ष 2019 से निलंबित कर्मचारी बंटी सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में मजदूरों ने प्रबंधन और वर्तमान यूनियन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

आंदोलन के समर्थन में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के कोल्हान प्रमंडल के सदस्य भी धरना स्थल पर पहुंचे।

बंटी सिंह ने आंदोलन के दौरान मजदूरों की विभिन्न मांगों को विस्तार से रखते हुए कहा कि वीआरएस के नाम पर कर्मचारियों को दबाव बनाकर मजबूर न किया जाए। इसके साथ ही अपरेंटिस बहाली शुरू कर स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार देने, कर्मचारी पुत्रों को प्रशिक्षण के बाद स्थायी नियुक्ति देने और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को तीन माह के भीतर पूरा सेटलमेंट व नौकरी देने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा, निष्कासित कर्मचारियों की बहाली और टाटा मोटर्स यूनियन के निष्पक्ष चुनाव की भी मांग की गई। मजदूरों ने डीसी और एसपी की निगरानी में गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराने की बात कही।

धरना स्थल पर उपस्थित एटक कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अंबुज ठाकुर ने कहा कि जमशेदपुर एक प्रतिष्ठित औद्योगिक नगरी है और ऐसे में श्रम कानूनों का उल्लंघन तथा मजदूरों का शोषण गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने टाटा मोटर्स प्रबंधन से मांग की कि मजदूरों के प्रतिनिधियों से शीघ्र वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो एटक पूरी ताकत के साथ आंदोलन में शामिल होगी। साथ ही, हाल के दिनों में पुलिस द्वारा मजदूरों के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी उन्होंने निंदा की और कहा कि पुलिस की भूमिका शांति बनाए रखने की होनी चाहिए, न कि किसी पक्ष का समर्थन करने की।

आंदोलन को समर्थन देने के लिए एटक के हीरा अरकने, निगमानंद पॉल, जय शंकर प्रसाद, पवन कुमार, श्रवण कुमार, राजू समद, राम जीवन कामत सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी व्यवस्था सुधार पर फोकस, लापरवाही पर ठेका कंपनी निलंबित

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में गुरुवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर...

तीन महीने का वेतन को लेकर सड़क पर उतरीं 3000 महिलाएं, रांची में गारमेंट कंपनी के खिलाफ बवाल

हर महीने की सैलरी का वादा बना मजाक ओवरटाइम काम, लेकिन भुगतान नहीं कम वेतन में बढ़ता आर्थिक संकट प्रबंधन ने बताया ग्लोबल कारण जमीन आवंटन पर भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत