पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो रहे हैं। हादसों पर रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं।

मंगलवार को पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग में अनियंत्रित कार ने एक पैसेंजर से भरी टाटा मैजिक और दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए खुद पलट गई. हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए जिनमे से पांच की हालत गंभीर है. एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है.

पोटका पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पोटका सीएचसी एवं जमशेदपुर भेज दिया है.घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12. 30 की है। घटनाक्रम के मुताबिक बंगाल के झाड़ग्राम से ओड़िशा जा रही किया कार डब्लू बी 02 एएस/ 4786 रेलवे क्रॉसिंग में बने स्पीड ब्रेकर से कार उछलकर अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान आगे जा रही टाटा मैजिक जेएच 05 एटी / 2592 एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जे एच 05 बी जेड/ 9399 एवंर एक टीवीएस मोपेड जेएच 05 ओ के / 0374 को जोरदार टक्कर मार कर खुद पलट गई .

टक्कर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घटना में सभी वाहनों के कुल 11 लोग घायल हो गए हैं जिनमे से पांच की स्थिति अत्यंत गंभीर है. सूचना मिलते ही पोटका थानां के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे एवं सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भेज दिया है .

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष 2026 में दर्ज की मजबूत वृद्धि, क्षमता विस्तार की ओर तेजी से अग्रसर

जमशेदपुर। बिल्डिंग मटीरियल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के अपने प्रभावशाली वित्तीय नतीजों...

चक्रधरपुर के देवगांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, जानिए इसके बाद का खौफनाक अंजाम

चक्रधरपुर, : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के दौरान करंट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत