टाटा पावर में मजदूरों का बकाया भुगतान लंबित, हड़ताल की चेतावनी, यूनियन बैठक में उठे ओटी व सेटलमेंट के मुद्दे

जमशेदपुर : साकची स्थित यूनियन कार्यालय में टाटा पावर मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यूनियन ने बताया कि मजदूरों से संबंधित मांग पत्र 15 दिसंबर 2025 को उप श्रमायुक्त को सौंपा गया था, लेकिन अब तक टाटा पावर प्रबंधन और ठेका कंपनियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

बैठक में जानकारी दी गई कि ताज टेक्नो कंपनी द्वारा कार्यरत मजदूरों का करीब 20 लाख रुपये का ओवरटाइम (ओटी) डबल भुगतान और अंतिम सेटलमेंट अब तक लंबित है।

वहीं, ईएसपी विभाग के करीब 100 ठेका मजदूर भी भुगतान न होने से प्रभावित हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।

इसके अलावा आर. के इरेक्टर्स कंपनी पर आरोप लगाया गया कि पिछले तीन वर्षों से मजदूरों को ओवरटाइम का भुगतान निर्धारित दुगनी दर से नहीं किया जा रहा है।

टाटा पावर के फायर विभाग के मजदूरों के साथ भी इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी उनसे ओवरटाइम कार्य कराया जा रहा है, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है।

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो सीएचपी, ईएसपी और मेंटेनेंस विभाग के मजदूर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि मजदूरों की मांगों को लेकर ज्ञापन देने वाले पवन कुमार को अब तक कार्य पर वापस नहीं लिया गया है, जिससे मजदूरों में आक्रोश है।

अंत में सर्वसम्मति से आगामी मई दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाईबासा से रांची तक ‘नो एंट्री न्याय पदयात्रा’ 26 अप्रैल से, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा जनआंदोलन

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा बाइपास सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग को लेकर 26 अप्रैल से ‘नो एंट्री न्याय...

जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत