खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

  • रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब

जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गए खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल मुकाबले में खालसा वॉरियर एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेला गया यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें खालसा टीम ने हर विभाग में दबदबा दिखाया।

टिनप्लेट सुपर किंग्स की धीमी शुरुआतटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर केवल 72 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गोल्डी ने 17 गेंदों पर 26 रन और राज ने 12 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। खालसा वॉरियर की ओर से रौनक और कप्तान ने एक-एक विकेट हासिल किया।रौनक की तूफानी पारी से आसान जीतलक्ष्य का पीछा करते हुए खालसा वॉरियर एकादश ने मात्र 6.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। रौनक ने मात्र 9 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि अमन ने 12 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया।

टिनप्लेट सुपर किंग्स की ओर से परम ने 2 विकेट लिए।व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी चमके खिलाड़ीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए रौनक को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला। टिनप्लेट सुपर किंग्स के करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सिक्सर किंग घोषित किया गया, जबकि परम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।मुख्य अतिथि सौरव तिवारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहटूर्नामेंट के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।आयोजन समिति ने सराहा खिलाड़ियों का प्रदर्शनविशिष्ट अतिथि सरदार निशान सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने सिख युवाओं में खेल भावना और एकता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।सफल आयोजन में कई लोगों का योगदानइस आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंपायरिंग की जिम्मेदारी सन्नी नामता और लालू प्रसाद यादव ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य दीपक यादव ने किया। कमेंट्री और मंच संचालन का जिम्मा बलजीत संसोआ ने संभाला, जिन्होंने अपनी शैली से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

जमशेदपुर में टली बड़ी वारदात, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; बदला लेने की बना रहा था साजिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 6% इंक्रीमेंट का प्रस्ताव, कर्मचारियों को मिल सकता बड़ा फायदा

एनसी-जेसीएम की सिफारिशों में सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव का सुझाव, अंतिम फैसला केंद्र सरकार के हाथ, आखिरी फैसला सरकार ही...

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत