बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती: 8 अप्रैल तक 276 गिरफ्तार, 297 पर केस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से 8 अप्रैल 2026 तक सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज कर बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गई हैं।


दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में जनवरी से 8 अप्रैल 2026 तक ट्रेनों में बिना किसी ठोस कारण के चेन पुलिंग (अलार्म चेन पुलिंग/एसीपी) करने वाले 297 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 276 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया है ।ये मामले मुख्य रूप से टाटानगर–झारसुगुड़ा और नुवागांव–राउरकेला रेलखंड में सामने आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में 94 मामले दर्ज हुए, जिनमें 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फरवरी में 74 मामले दर्ज कर 68 लोगों को पकड़ा गया। मार्च में 99 मामलों में 94 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं 8 अप्रैल 2026 तक 30 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि बिना किसी ठोस कारण के चेन पुलिंग न करें। इससे न केवल अन्य यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि रेलवे को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

बोकारो में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार आरोपी गिरफ्तार हुए और मोबाइल-लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त किए गए, जांच जारी है

बिहार में शक्ति परीक्षण की तैयारी तेज, 24 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट; एनडीए के पास मजबूत बहुमत

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार अब विधानसभा में अपनी ताकत साबित करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत