महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश की महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है और यह पूरी तरह “राजनीतिक धोखा” है।

तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेयर ने कहा कि वर्ष 2023 में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान पारित होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनगणना और परिसीमन जैसी शर्तें जोड़कर कानून को जानबूझकर टाल दिया है, जिससे इसका वास्तविक लाभ 2029 या उससे भी बाद में मिल पाएगा।

सुधा गुप्ता ने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग प्रावधान शामिल किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों की महिलाओं को समान अवसर मिल सके।

मेयर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मुद्दे पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘भाजपा पार्टियां नहीं तोड़ती’, टीएमसी और शिवसेना-यूबीटी में बगावत पर बोले भाजपा नेता

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से कई सांसदों के बागी...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत