चाकुलिया के कालियाम में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, घटिया काम का आरोप लगाकर कार्य रुकवाया

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोमवार को पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, ग्राम प्रधान सह वार्ड सदस्य हलधर महतो, ग्राम प्रधान बुलाई हेंब्रम, बैद्यनाथ महतो और जादू महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटिया निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई और काम को तत्काल बंद करवा दिया।

मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि कालियाम चौक पर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निर्माण के दौरान आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा है—सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा, जबकि धूल और मिट्टी के ऊपर ही सीधे पीसीसी डाला जा रहा है, जो मानकों के खिलाफ है। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जो सरकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे योजना की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने संवेदक से मांग की है कि निर्माण कार्य को प्राक्कलन और गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही तरीके से काम होने पर गांववाले पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन लापरवाही और अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुखिया ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त को भेजी जाएगी और आगे सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 को होगा गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन, सीएम को दिया गया निमंत्रण

रांची/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भूमिज समाज के...

मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बीजेपी का प्रदर्शन

जमशेदपुर के मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और फैसले को वापस लेने की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत