रांची में पुलिस व शूटर के बीच मुठभेड़ में सत्यम पाठक गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा शूटर, मास्टरमाइंड विजय टेटे की तलाश तेज

मौके से जिंदा कारतूस और हथियार बरामद, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल ले जाया गया, रांची के कांके डैम के पास पुलिस ने की घेराबंदी

रांची : राजधानी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान सत्यम पाठक ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार उसने कांके डैम के पास छिपाकर रखे हैं। बुधवार सुबह जब पंडरा ओपी पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची, तभी उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम के दोनों पैरों में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई है।

जांच में सामने आया है कि सत्यम पाठक हाल के दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है। मंगलवार को पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यम को शूटर के रूप में चिन्हित किया गया। इस मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है।

इसके अलावा, जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास भाजपा नेता और पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर हुए हमले में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश सिंह की बाद में इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई थी।

फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड विजय टेटे और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सत्यम पाठक जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड पर पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग मामले में भी आरोपी था। तब पुलिस ने बताया था कि धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक फरार हैं। आज की कार्रवाई उसी केस से जुड़ी है। 

फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड विजय टेटे की तलाश कर रही है और FSL जांच भी चल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Bombay High Court के आदेश पर जमशेदपुर में छापेमारी, लाखों के नकली उत्पाद जब्त

Closeup और Pepsodent—का अवैध रूप से किया जा रहा था इस्तेमाल जब्त माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही, अशोक कुमार को बनाया...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को: जमशेदपुर के 93 केंद्रों पर 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में 26 अप्रैल को होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत