Bombay High Court के आदेश पर जमशेदपुर में छापेमारी, लाखों के नकली उत्पाद जब्त

Closeup और Pepsodent—का अवैध रूप से किया जा रहा था इस्तेमाल

जब्त माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही, अशोक कुमार को बनाया गया आरोपी

नकली उत्पादों के खिलाफ अभियान आने वाले समय में और तेज होगा

जमशेदपुर: शहर में गुरुवार (23 अप्रैल) को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) और ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। Bombay High Court के आदेश पर हुई इस छापेमारी में लाखों रुपये मूल्य के कथित नकली उत्पाद जब्त किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, Unilever Global IP Limited द्वारा दर्ज मामले के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कंपनी के प्रतिनिधि दीप्तोनील हज़ारा ने Golmuri Police Station की पुलिस के सहयोग से छापेमारी को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान ऐसे उत्पाद बरामद किए गए, जिन पर कंपनी के रजिस्टर्ड ब्रांड—Closeup और Pepsodent—का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था। आशंका है कि इन नकली सामानों को बाजार में बेचा जा रहा था। जब्त माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में स्थानीय व्यक्ति अशोक कुमार को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले संबंधित स्थल पर हाईकोर्ट का नोटिस भी चस्पा किया गया था, जिसमें आरोपी को अदालत में उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था। यह मामला Commercial IP Suit No. 36566 of 2025 के तहत विचाराधीन है।

डमार्क और ब्रांड उल्लंघन का मामला
पूरी छापेमारी पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेडमार्क और ब्रांड उल्लंघन के मामलों में कंपनियां अब सख्त रुख अपना रही हैं। हाईकोर्ट के सीधे आदेश पर इस तरह की कार्रवाई यह संकेत देती है कि नकली उत्पादों के खिलाफ अभियान आने वाले समय में और तेज होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत