September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026) का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

Tata Steel द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शहर के Shavak Nanavati Technical Institute (SNTI) में 23-24 अप्रैल तक चलेगा।

इस सम्मेलन का आयोजन Indian Institute of Metals (IIM) जमशेदपुर चैप्टर, CSIR-National Metallurgical Laboratory (NML) और All India Induction Furnace Association (AIIFA) के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन CSIR-NML के निदेशक Dr. Sandeep Ghosh Chowdhury, AIIFA के अध्यक्ष Yogesh Mandhani, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी, R&D) Subodh Pandey, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (प्रोसेस) Dr. Atanu Ranjan Pal और चीफ क्वालिटी एश्योरेंस (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) Dr. T. Bhaskar की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य स्टील उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, कच्चे माल आपूर्तिकर्ताओं और टेक्नोलॉजी लीडर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

यहां इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) और इंडक्शन फर्नेस (IF) जैसी आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों पर गहन चर्चा हो रही है।

स्वागत भाषण में सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. टी. भास्कर ने सस्टेनेबल और उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन में EAF और IF तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

वहीं IIM जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. अतनु रंजन पाल ने मेटलर्जी और मटेरियल साइंस के क्षेत्र में संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन को टाटा स्टील की महत्वपूर्ण पहल बताया।

AIIFA के अध्यक्ष योगेश मंधानी ने भारतीय स्टील उद्योग में इंडक्शन फर्नेस के बढ़ते उपयोग और नई तकनीकों की जरूरत पर जोर दिया।

टाटा स्टील के सुबोध पांडेय ने ग्रीन स्टील ट्रांजिशन, स्टील की शुद्धता, अपशिष्ट प्रबंधन और लागत अनुकूलन जैसे अहम मुद्दों को रेखांकित किया।

वहीं CSIR-NML के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने स्क्रैप क्वालिटी और EAF-IF तकनीकों में ट्रैम्प एलिमेंट्स से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

सम्मेलन में देश-विदेश से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिससे यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच बन गया है।

पांच प्रमुख सत्रों में होगी चर्चा:

फर्नेस टेक्नोलॉजी एवं सहायक प्रणाली

वैलोराइजेशन एवं सस्टेनेबल ग्रोथ

स्क्रैप एवं कच्चे माल की गुणवत्ता

मेटलर्जिकल प्रोसेस कंट्रोल और लिक्विड स्टील क्वालिटी

मॉडलिंग एवं डिजिटलाइजेशन

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading