यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में 26 अप्रैल को बड़ा अभियान, यात्रियों से लिए जाएंगे हस्ताक्षर

प्लेटफॉर्म-वार टीमें बनेंगी, क्यूआर कोड के जरिए भी दर्ज होगी शिकायत और सुझाव, क्यूआर कोड वाला पर्चा भी दिया जाएगा, क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री आंदोलन से जुड़ेंगे

जमशेदपुर: यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति ने 26 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी को लेकर केबुल टाउन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए और अभियान की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15-15 लोगों की टीमें बनाई जाएंगी, जो स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर जाकर यात्रियों से सीधा संवाद करेंगी और उनकी समस्याएं व सुझाव एकत्र करेंगी। इसके लिए यात्रियों को फीडबैक फॉर्म के साथ क्यूआर कोड युक्त पर्चे भी दिए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल माध्यम से भी अपनी बात दर्ज कर सकें। स्टेशन के बाहर एक बड़ा व्हाइटबोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर यात्री हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि कई यात्री घाटशिला के होते हैं, लेकिन अधिकांश ट्रेनों का वहां ठहराव नहीं है। ऐसे में टाटानगर तक ट्रेन की देरी का असर उनके आगे के सफर पर भी पड़ता है।

साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया है। इस पर चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम से जवाब मांगा गया है।

दूसरी ओर, जदयू महानगर इकाई की बैठक में भी इस अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि अधिक से अधिक यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। रेल यात्री संघर्ष समिति ने आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों से 26 अप्रैल सुबह 9:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचकर अभियान में शामिल होने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम के छात्रों का जलवा, 10वीं बोर्ड में 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान, ओम कुमार बने जिला टॉपर

एसएस विद्यामंदिर हाई स्कूल बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार को मिले 98.4 प्रतिशत अंक शिप्रा प्रधान को 97.6 प्रतिशत एवं गीता गोराई को 97.2 प्रतिशत...

टिनप्लेट में गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस की कार्रवाई में 4 किलो से ज्यादा माल जब्त

करीब 4 किलो 30 ग्राम गांजा (चार पैकेट) मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05EE-8424) जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशे के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत