Balen Shah Nepal: महज एक माह में दो-दो मंत्रियों को देना पड़ा इस्तीफा, सरकार पर संकट के संकेत

• भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी सरकार

• पार्टी के भीतर खटपट की चर्चा • भारत-नेपाल संबंधों पर भी उठे सवाल

नई दिल्ली: नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार बने अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इतने कम समय में ही सरकार विवादों में घिरती नजर आ रही है। महज 30 दिनों के भीतर दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है, जिससे नई सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को जनता ने भारी जनादेश देकर सत्ता में पहुंचाया था। खासकर जेन-जी आंदोलन के बाद बनी इस सरकार से लोगों को बड़े बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती घटनाक्रम ने इन उम्मीदों को झटका दिया है।

27 मार्च 2026 को पदभार संभालने के बाद पहले ही 13वें दिन श्रम मंत्री दीपक कुमार शाह को अपनी पत्नी को पद दिलाने के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद 26वें दिन गृहमंत्री सूडान गुरुंग भी भ्रष्टाचार के आरोपों में पद छोड़ने को मजबूर हो गए।

काठमांडू के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि पार्टी नेतृत्व के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बालेन शाह और पार्टी प्रमुख रबी लामिछाने के बीच मतभेद उभरने लगे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार गठन में बालेन शाह का दबदबा अधिक रहा, जिससे रबी लामिछाने के समर्थकों को अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया।

गृहमंत्री सूडान गुरुंग का इस्तीफा भी इसी आंतरिक खींचतान से जुड़ा माना जा रहा है। वहीं, जेन-जी आंदोलन को लेकर भी कुछ हलकों में संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

भारत-नेपाल संबंधों को लेकर भी नई सरकार के कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में लागू किए गए एक नियम के तहत भारत से खरीदे जाने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाने का प्रावधान किया गया है।

सीमावर्ती इलाकों में इस फैसले का विरोध देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे उनके पारंपरिक ‘रोटी-बेटी’ संबंध प्रभावित हो रहे हैं और बॉर्डर क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि नेपाल में जेन-जी आंदोलन से लेकर वर्तमान राजनीतिक हालात तक की जानकारी भारतीय एजेंसियों को जरूर होगी, लेकिन उनकी चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम के छात्रों का जलवा, 10वीं बोर्ड में 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान, ओम कुमार बने जिला टॉपर

टॉप-10 में कई स्कूलों के छात्रों ने मारी बाजी, शिप्रा प्रधान व गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर...

टिनप्लेट में गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस की कार्रवाई में 4 किलो से ज्यादा माल जब्त

करीब 4 किलो 30 ग्राम गांजा (चार पैकेट) मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05EE-8424) जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशे के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महिला आरक्षण पर भाजपा का बड़ा बयान: 33% से 50% तक पहुंचाने का लक्ष्य, जनगणना के बाद होगा लागू

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन...

चाकुलिया के कालियाम में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, घटिया काम का आरोप लगाकर कार्य रुकवाया

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत चल रहे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत