महिला आरक्षण पर भाजपा का बड़ा बयान: 33% से 50% तक पहुंचाने का लक्ष्य, जनगणना के बाद होगा लागू

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन को लेकर पार्टी नेताओं ने अपनी रणनीति और आगामी योजनाओं को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संवाददाता सम्मेलन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका नोटिफिकेशन वर्ष 2023 में जारी किया जा चुका है और प्रक्रिया पूरी होते ही इसे विधानसभा और लोकसभा में लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी लगभग 13 से 14 प्रतिशत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ाकर 33 प्रतिशत करना चाहते हैं। साथ ही दीर्घकालिक लक्ष्य इसे 50 प्रतिशत तक ले जाने का है, ताकि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिल सके।

मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि एससी और एसटी वर्ग के लिए सीटों में भी वृद्धि की जाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ बाधाएं खड़ी करना है, लेकिन भाजपा जनगणना के बाद हर हाल में इस व्यवस्था को लागू करेगी।

वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड में अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री रहते पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के जरिए समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है।

भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी 2023 में इस मुद्दे के साथ थी, वही 2026 में इसका विरोध कर रही है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को रांची में भाजपा द्वारा विशाल जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जो 30 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों और मंडलों तक पहुंचेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जुगसलाई में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात , नयाबाजार हाट को अपने नियंत्रण में लेगा नगर परिषद

सड़क किनारे दुकानों को हटाकर हाट में शिफ्ट किया जाएगा, 70 सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास की योजना, बेहतर शहरी व्यवस्था पर रहेगा फोकस जमशेदपुर: जुगसलाई...

टीपीएस डीएवी स्कूल में हंसराज जयंती धूमधाम से मनाई, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

बहरागोड़ा। टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हंसराज जयंती उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत