पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पहले चरण के लिए 152 सीटों पर वोटिंग शुरू, पोलिंग बूथ पर लंबी कतार

–16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान
–3.60 करोड़ से अधिक मतदाता डाल रहे वोट
–1478 उम्मीदवार मैदान में, 167 महिलाएं शामिल
–कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटिंग जारी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 3,60,77,171 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं।

मतदाताओं में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 4,025 लोग शामिल हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 2,04,618 है। इसके अलावा 43 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 69,468 सेवारत मतदाता भी इस चरण में भाग ले रहे हैं।

इन 152 सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1,311 पुरुष और 167 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।

इस बार चुनाव केवल दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था। चरणों की संख्या भले कम की गई हो, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कदमा के रामनगर का मामला , 4-5 लाख रुपये के...

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित...

परसुडीह में व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग, भारी नुकसान

जमशेदपुर के परसुडीह में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने घर में आग लगा दी, जिससे लाखों का नुकसान हुआ और सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत