​जमशेदपुर के लोयोला स्कूल में 25 को सजेगी साहित्य की महफिल, शहर के लाल प्रोफेसर बेजोन कुमार मिश्रा की पुस्तक ‘ग्राहक’ का होगा विमोचन

​==उपभोक्ता आंदोलन के प्रणेता साझा करेंगे अपनी 45 वर्षों की गौरवमयी यात्रा


== फादर विनोद फर्नांडीस होंगे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण है। जमशेदपुर की मिट्टी में पले-बढ़े और देशभर में उपभोक्ता संरक्षण की आवाज बुलंद करने वाले विख्यात प्रोफेसर बेजोन कुमार मिश्रा अपनी नई पुस्तक ‘ग्राहक: द मैन हू अवेकेंड ए नेशन ऑफ कंज्यूमर्स’ (GRAHAK: The Man who awakened a nation of Consumers) के साथ अपने शहर लौट रहे हैं।

आगामी शनिवार, 25 अप्रैल को लोयोला स्कूल के फैसी ऑडिटोरियम (Fasy Auditorium) में शाम 5:00 बजे इस पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा।

​लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन (LAA) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस (S.J.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

​45 वर्षों का संघर्ष व अनुभव होगा साझा

प्रोफेसर बेजोन कुमार मिश्रा का नाम उपभोक्ता आंदोलन के क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने अपने जीवन के पिछले 45 से अधिक वर्षों के उस सफर को उकेरा है, जिसमें उन्होंने भारतीय उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर पाठकों और शहरवासियों के साथ रूबरू होंगे और अपनी यात्रा के अनछुए पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

​हिंदी में भी उपलब्ध है पुस्तक

पाठकों की सुविधा और व्यापक पहुंच को ध्यान में रखते हुए यह पुस्तक अब हिंदी में भी उपलब्ध कराई गई है। अमेज़न पर नंबर-1 बेस्टसेलर का खिताब पा चुकी यह पुस्तक उपभोक्ताओं के अधिकारों और उनकी शक्ति का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है।

​एलुमनाई एसोसिएशन ने दी आमंत्रण

लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव तलवार, उपाध्यक्ष सावक पटेल और सचिव प्रतिम बनर्जी ने शहरवासियों और एलुमनाई सदस्यों को सपरिवार इस गरिमामय समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम के सहयोगी पार्टनर्स में ‘द अवेयर कंज्यूमर’, ‘पेशेंट सेफ्टी एंड एक्सेस’ और ‘जागो ग्राहक जागो’ जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

​एक नजर में कार्यक्रम:

​दिनांक: शनिवार, 25 अप्रैल, 2026
​समय: शाम 5:00 बजे
​स्थान: फासी ऑडिटोरियम, लोयोला स्कूल, जमशेदपुर
​मुख्य अतिथि: फादर विनोद फर्नांडीस (S.J.)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक...

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत