सारंडा में नक्सल ऑपरेशन के बीच मलेरिया बना जानलेवा, असम के जवान की मौत

गुवा। सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों के लिए सिर्फ नक्सली ही नहीं, बल्कि मच्छर जनित बीमारियां भी गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। इसी कड़ी में असम निवासी एक जवान की मलेरिया से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान के. आनंद सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। अभियान के दौरान उन्हें तेज बुखार हुआ, जिसके बाद प्राथमिक जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार मलेरिया के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

बताया जाता है कि सारंडा क्षेत्र मलेरिया प्रभावित जोन माना जाता है। घने जंगल, नमी और बारिश के बाद बढ़ते मच्छरों के कारण यहां तैनात जवानों को लगातार संक्रमण का खतरा बना रहता है। नक्सल ऑपरेशन के दौरान दुर्गम इलाकों में लंबे समय तक कैंप करने और गश्त के चलते जवान इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

घटना के बाद बटालियन और पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वरीय अधिकारियों ने जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव असम भेजने की प्रक्रिया जारी है।

इधर, घटना के बाद अभियान में शामिल अन्य जवानों की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मच्छरदानी, कीटनाशक और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों से मुकाबले के साथ-साथ जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक...

सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला तेज

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान...

जमशेदपुर के गैजुएट कॉलेज में छात्राओं को मार्केटिंग रिसर्च, लीड जेनरेशन व एडवांस्ड एक्सेल के मिले मंत्र

डिजिटल मार्केटिंग व फाइनेंशियल मॉडलिंग दो दिवसीय कार्यशाला जमशेदपुर: साकची स्थित गैजुएट कॉलेज के प्लेसमेंट सेल एवं वेंचरिंग डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत