मानगो के श्याम नगर को मिलेगी बाढ़ से राहत, स्वर्णरेखा किनारे बनेगा स्लुइस गेट

मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक नदी किनारे के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव, 11 करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए भेजा गया

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर क्षेत्र को हर साल होने वाली बाढ़ और जलजमाव से राहत दिलाने के लिए अहम पहल की है। उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा नदी किनारे उस स्थान पर स्लुइस गेट बनाया जाएगा, जहां बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी नाले के रास्ते निचले इलाकों में प्रवेश कर जाता है और श्याम नगर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाता है।

सरयू राय के अनुसार, उन्होंने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के समक्ष स्लुइस गेट निर्माण का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक नदी किनारे को सुदृढ़ करने की योजना भी भेजी गई है, ताकि कटाव और जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने दोनों योजनाओं का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर रांची स्थित जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। श्याम नगर में स्लुइस गेट निर्माण पर करीब 2 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये और मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक नदी किनारे के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 9 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह प्रस्ताव 27 दिसंबर 2025 को पत्रांक 2264 के माध्यम से भेजा गया है। सरयू राय ने बताया कि उनकी बातचीत अभियंता प्रमुख एम.एल. पिंगुआ से हुई है, जिन्होंने जल्द ही सरकार से स्वीकृति और निधि आवंटन कराकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

उम्मीद है कि इन योजनाओं के लागू होने से श्याम नगर क्षेत्र को बाढ़ और जलजमाव से राहत मिलेगी, साथ ही मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी किनारे का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण भी होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक...

सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला तेज

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त ने संभाला कार्यभार, विकास को गति देने का संकल्प

जमशेदपुर। प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के साथ शनिवार को राजीव रंजन ने उपायुक्त (डीसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान उपायुक्त...

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में योग का महाअभियान, 1000 से अधिक लोग जुड़े

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत