जमशेदपुर के कदमा में बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अंकित शर्मा (23) के रूप में हुई है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी बहन के साथ कदमा स्थित घर में रहता था। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज रांची में चल रहा है। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। गुरुवार शाम जब उसकी बहन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आशंका होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां अंकित कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और आनन-फानन में अंकित को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अंकित पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करता था और हाल के दिनों में उसे करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ था। इसी आर्थिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

कोल्हान विश्वविद्यालय में तबादलों पर बवाल, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों और प्रोफेसरों के हालिया तबादलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत