रांची में CM हेमंत सोरेन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की पुत्री के विवाह में हुए शामिल
रांची : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक Kalpana Soren के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। मंगलवार को रांची के दीनदयाल नगर, बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त Rajeev Ranjan की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में शिरकत की।
समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दाम्पत्य जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने वर-वधू से आत्मीय मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके परिजनों से भी भेंट कर उन्हें इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी।
