चतरा में शादी से लौटते वक्त हादसे में गई रोजगार सेवक की जान, CCTV जांच में खुलासा

चतरा। झारखंड के चतरा में रोजगार सेवक राजेश शर्मा की मौत को लेकर उठ रही अटकलों के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि राजेश शर्मा एक शादी समारोह से लौट रहे थे और पिकअप वाहन में लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर इन अफवाहों पर विराम लग गया है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और हर पहलू को गंभीरता से परखा जा रहा है।

राजेश शर्मा के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उन्हें मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति माना जाता था। इस दुखद घटना से स्थानीय लोग गहरे आहत हैं। वहीं, परिजनों ने मामले की गहन जांच के साथ-साथ मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक की पत्नी के भरण-पोषण के लिए स्थायी व्यवस्था और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अक्षय तृतीया पर जमशेदपुर में सोना-चांदी कारोबार चमकेगा, ₹30 करोड़ पार होने का अनुमान, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर, फिर भी बाजार में जबरदस्त रौनक

जमशेदपुर : अक्षय तृतीया के मौके पर इस साल शहर में सोना-चांदी का कारोबार ₹30 करोड़ के पार जाने का अनुमान है। बाजार से...

एग्रिको, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का विधिवत शुभारंभ किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत