सिनी में दर्दनाक हादसा: दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आए 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सरायकेला : जिले के सिनी रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलपुर निवासी परवेज अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, परवेज अंसारी शुक्रवार शाम सिनी बाजार से घर का सामान खरीदकर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी चक्रधरपुर से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जाता है कि परवेज अंसारी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित एक आयरन स्पंज कंपनी में कार्यरत थे और 15-20 दिनों के अंतराल पर घर आया करते थे। हाल ही में ईद के मौके पर वह घर आए हुए थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, विधायक व उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

घर-घर से कचरा संग्रहण से सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नागरिकों से सहयोग की अपील, इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी जमशेदपुर : अब...

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स गेट पर 36 घंटे से धरना, मजदूरों के समर्थन में उतरी एटक, बंटी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन तेज

जमशेदपुर: शहर की औद्योगिक इकाई टाटा मोटर्स के कारखाने में मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। बीते 36 घंटे से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत