NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए तय किया है कि तय क्षमता से अधिक लोड ढोने वाले ट्रकों से अब दो से चार गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। यह नियम 15 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ओवरलोडेड ट्रकों के संचालन पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ओवरलोडिंग को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए प्रावधानों के तहत निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, जो 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। सरकार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान से बचाना है।

नए नियमों के तहत, यदि कोई वाहन अपनी निर्धारित परमिसिबल लिमिट तक लोड लेकर चलता है, तो उस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त लोड पर भी छूट दी गई है। लेकिन 10 प्रतिशत से अधिक और 40 प्रतिशत तक ओवरलोड होने पर बेस रेट का दोगुना शुल्क देना होगा।

इसके अलावा, यदि वाहन निर्धारित सीमा से 40 प्रतिशत से अधिक लोड लेकर चलता है, तो उस पर बेस रेट का चार गुना शुल्क वसूला जाएगा।

ओवरलोडिंग की जांच के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा के पास वे-ब्रिज (वजन मापने वाले उपकरण) लगाए गए हैं। इन उपकरणों पर वाहनों का वजन किया जाएगा। निर्धारित सीमा से अधिक वजन पाए जाने पर तुरंत शुल्क वसूला जाएगा।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग शुल्क की वसूली केवल फास्टैग के माध्यम से की जाएगी। साथ ही ऐसे वाहनों का पूरा डेटा रिकॉर्ड कर राष्ट्रीय वाहन रजिस्टर (वाहन) में दर्ज किया जाएगा। बिना वैध फास्टैग वाले वाहनों पर पहले से लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में अत्याधुनिक क्रेच की शुरुआत, कर्मचारियों को मिला बेहतर पारिवारिक सहयोग

जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने कर्मचारियों के परिवारों को बेहतर सहूलियत देने के उद्देश्य से अपनी क्रेच सुविधा का आधुनिकीकरण किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

हरिवंश नारायण सिंह फिर से बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

पटना: जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनाए गए हैं। वे राज्यसभा के उप सभापति भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत