संतरागाछी–पुणे समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से, चक्रधरपुर होकर चलेगी द्विसाप्ताहिक सेवा

चक्रधरपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संतरागाछी से पुणे के बीच द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01441 पुणे–संतरागाछी द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल 17 और 25 अप्रैल (शुक्रवार एवं शनिवार) को रात 10:00 बजे संतरागाछी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:50 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी (प्रस्थान 15:52 बजे) और आगे अपनी यात्रा जारी रखेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 01442 संतरागाछी–पुणे द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल 19 और 27 अप्रैल को दोपहर 3:45 बजे संतरागाछी से खुलेगी। यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए निर्धारित तिथियों (21 और 29 अप्रैल) को सुबह 5:15 बजे पुणे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती: 8 अप्रैल तक 276 गिरफ्तार, 297 पर केस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।...

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत