निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत

जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या कटे होंठ-तालू से पीड़ित है तो संपर्क करें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल और सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ केयर के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों के गंभीर रूप से बीमार बच्चों का निःशुल्क सफल उपचार कराया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे बच्चों का सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने अपने कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धालभूमगढ़ निवासी रवि कैवर्त, जो कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से पीड़ित थे, का रांची स्थित पारस अस्पताल में सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। वहीं जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित रेणुका हेम्ब्रम, अंकित गोप, जीत धारा (धालभूमगढ़), संजय मुंडा (चाकुलिया) तथा तानिया प्रमाणिक (बिरसानगर) का हैदराबाद और मुंबई के उन्नत चिकित्सा संस्थानों में इलाज कराया गया।

इस पहल के तहत जिला प्रशासन ने बच्चों की पहचान से लेकर जांच, रेफरल, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क सुनिश्चित कीं। सिविल सर्जन ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।

मौके पर बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे बड़े अस्पतालों में इलाज करा सकें, लेकिन इस पहल से उनके बच्चों को नया जीवन मिला है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा हृदय रोग या कटे होंठ-तालू जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और आर्थिक रूप से इलाज कराने में असमर्थ है, तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, विधायक व उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

घर-घर से कचरा संग्रहण से सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नागरिकों से सहयोग की अपील, इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी जमशेदपुर : अब...

जेसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को : 60 केंद्रों पर 26,530 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

डीसी- एसपी ने दी विस्तृत जानकारी, पाली पाली सुबह 10:00 से 12:00, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी बाजार में किराया वृद्धि पर बवाल, दुकानदारों ने रोका भुगतान

जमशेदपुर : सोनारी स्थित कागलनगर बाजार और गुदरी बाजार के दुकानदारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 को होगा गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन, सीएम को दिया गया निमंत्रण

रांची/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भूमिज समाज के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत