जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 को होगा गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन, सीएम को दिया गया निमंत्रण

रांची/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज, अमल सरदार, सागर सरदार, प्रोरंजन सरदार और भुगुराय सरदार शामिल थे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
सभी अतिथियों से कार्यक्रम में भाग लेकर समाज का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार 25 अप्रैल को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित यह समारोह भव्य और ऐतिहासिक होगा।
इसमें सिंहभूम के तीनों जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के तहत सुबह पूजा-अर्चना और विचार गोष्ठी, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज की परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस में विवाद

जमशेदपुर के कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस के बीच विवाद के बाद मारपीट के आरोप लगे, वीडियो साक्ष्य सौंपा गया और कार्रवाई की मांग उठी।

अक्षय तृतीया पर दान, जप, तप और कोई भी शुभ कार्य देता है अक्षय फल

19 अप्रैल को लगेगी तिथि, 20 अप्रैल को उदया तिथि सोना ही नहीं, मिट्टी के बर्तन खरीदने से मजबूत होता है मंगल ग्रह हल्दी की गांठ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत