100% रिजल्ट के साथ बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सौर्यश ने मारी बाजी

जमशेदपुर। बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, जमशेदपुर ने सत्र 2025–2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए सभी 137 विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है.

विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया. इस वर्ष सौर्यश प्रामाणिक ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं श्रिस्ती सिंह ने 94.40 प्रतिशत के साथ दूसरा और सुहाना कुमारी ने 94.00 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा आदित्य शंकर (93.00%), आयुष प्रकाश (92.00%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.

अन्य उल्लेखनीय विद्यार्थियों में आयुष्मान घोष (91.20%), दिव्या कर्माकर (90.60%), शिवांगी कुमारी (90.60%), शशिकांत श्रीवास्तव (89.60%) और रिम्पा बेरा (89.20%) शामिल हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत के आसपास अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की. अंग्रेज़ी और सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जबकि हिंदी में 97 प्रतिशत, विज्ञान में 96 प्रतिशत, गणित में 92 प्रतिशत और आईटी में 97 प्रतिशत अंक दर्ज किए गए.

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया. साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की...

सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बीडीओ व सीओ सप्ताह में 3-4 दिन फील्ड में जाएं, स्वयं पहल कर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करें : उपायुक्त

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत