जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना से हुई। इसमें लोगों ने अपने परिवार के साथ शामिल होकर समाज और देश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहु, समाजसेवी विकास सिंह, टी.के. राय, उमेश गुरूंग, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई और परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।विधायक पूर्णिमा साहु ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही देश के विकास और नव-निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई ने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, उमंग और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन महासचिव शंकर थापा ने किया।

इस दौरान स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक सचिव ज्योति अधिकारी के मार्गदर्शन में नेपाली सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।इसके अलावा, प्रसिद्ध मैजिशियन तरूण शंकर ने अपनी जादुई प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।समारोह को सफल बनाने में केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों, परिषद सदस्यों, युवा टीम और आजीवन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो हत्याकांड में डीएनए जांच तेज

बोकारो पुष्पा हत्याकांड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने माता-पिता का डीएनए सैंपल लिया, दो हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम, नदी किनारे मिलने से दहशत

लगातार मिल रही संदिग्ध वस्तुओं से बढ़ी चिंता, पुलिस ने इलाके को घेरकर शुरू की जांच, विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए लगाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत