बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम, नदी किनारे मिलने से दहशत

लगातार मिल रही संदिग्ध वस्तुओं से बढ़ी चिंता, पुलिस ने इलाके को घेरकर शुरू की जांच, विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए लगाया गया

जमशेदपुर/बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में एक बार फिर संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह सिलेंडरनुमा बम हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बरामद वस्तु वास्तव में बम है या कोई अन्य धातु सामग्री। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए लगाया गया है और पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 17 मार्च को भी पानीपाड़ा गांव के पास नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था, जबकि 24 मार्च को द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक अमेरिकी बम मिला था। उस समय सेना और पुलिस की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन ट्रकों के आपस में टकराने...

जुगसलाई में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात , नयाबाजार हाट को अपने नियंत्रण में लेगा नगर परिषद

सड़क किनारे दुकानों को हटाकर हाट में शिफ्ट किया जाएगा, 70 सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास की योजना, बेहतर शहरी व्यवस्था पर रहेगा फोकस जमशेदपुर: जुगसलाई...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत