सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा जंगल में हुई, जहां नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत कुल 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए, जबकि अन्य जवानों को गोली लगने से चोटें आई हैं। शैलेश कुमार दुबे को गर्दन में, उत्तम कुमार सेनापति को हाथ में और जितेंद्र राय को पैर में गोली लगी है। वहीं प्रेम को भी पैर में चोट आई है।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जितेंद्र राय को छोड़कर बाकी सभी घायलों को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान चडराडेरा जंगल में नक्सलियों से अचानक आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर काफी देर तक फायरिंग होती रही।

सुरक्षाबलों के अनुसार नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या किसी तरह की रिकवरी की जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। छोटानागरा थाना से करीब 20 किलोमीटर और मनोहरपुर मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस दुर्गम इलाके में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दुबई से पकड़ाया प्रिंस खान का ‘मेजर’ सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF की बड़ी कार्रवाई

इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी | मेयर समर्थक हत्याकांड का मास्टरमाइंड | पूछताछ में खुलेंगे गैंग के कई राज धनबाद : धनबाद में संगठित अपराध...

चतरा में शादी से लौटते वक्त हादसे में गई रोजगार सेवक की जान, CCTV जांच में खुलासा

चतरा। झारखंड के चतरा में रोजगार सेवक राजेश शर्मा की मौत को लेकर उठ रही अटकलों के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत