September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

दुबई से पकड़ाया प्रिंस खान का ‘मेजर’ सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF की बड़ी कार्रवाई

दुबई से पकड़ाया प्रिंस खान का ‘मेजर’ सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF की बड़ी कार्रवाई

इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी | मेयर समर्थक हत्याकांड का मास्टरमाइंड | पूछताछ में खुलेंगे गैंग के कई राज

धनबाद : धनबाद में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को इंटरपोल की मदद से दुबई से भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सैफी से गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि 17 अप्रैल को धनबाद में मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर सैफी ने ही करवाई थी। बताया जा रहा है कि शुभम यादव ने प्रिंस खान और धनबाद के एक सांसद के बीच संबंधों से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां झारखंड के डीजीपी और धनबाद एसएसपी को पत्र के माध्यम से दी थीं, जिसके बाद वह गैंग के निशाने पर आ गया था।

सैफी लंबे समय से प्रिंस खान गैंग का अहम सदस्य रहा है और झारखंड के व्यापारियों के बीच खौफ का पर्याय बना हुआ था। वह गैंग के लिए रंगदारी वसूली के साथ-साथ अवैध वित्तीय लेनदेन को भी संभालता था।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सैफी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में वांछित प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से पाकिस्तान शिफ्ट कर लिया है। गैंग बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजता रहा है।

फिलहाल सैफी से कोलकाता STF द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे धनबाद लाया जाएगा, जहां SIT टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है, जो क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में अहम साबित हो सकती है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading