जमशेदपुर में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

जमशेदपुर : बिस्टुपुर एन रोड स्थित जी डी आर सिद्धा (संत मेरिज स्कूल के समीप) में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ शोरूम का भव्य उद्घाटन सुशील रूंगटा एवं श्याम लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग एवं रूंगटा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर शोरूम की संचालक अनुराधा रूंगटा ने बताया कि ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ को खास तौर पर बच्चों की रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए आकर्षक गिफ्ट आइटम, किड्स वियर, स्कूल बैग तथा सिल्वर प्लेटेड गिफ्ट आइटम की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस शोरूम की सबसे खास बात ‘नो मोबाइल जोन’ का कॉन्सेप्ट है। यहां बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर क्राफ्ट मेकिंग, ड्राइंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति और हुनर का विकास हो सके।

अनुराधा रूंगटा ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर इस अनोखे कॉन्सेप्ट को जमशेदपुर में लाया गया है, जहां बच्चे न सिर्फ क्राफ्ट और आर्ट सीख सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। यहां आने वाले लोग कॉफी और स्नैक्स का आनंद लेते हुए रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा, बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान बर्थडे पार्टी और अन्य छोटे आयोजनों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शोरूम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर में एक सकारात्मक व रचनात्मक माहौल तैयार करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा के श्रमिक गोविंद मुंडा की विशाखापट्टनम में मौत, CM के निर्देश पर पार्थिव शरीर लाने की पहल

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आकस्मिक...

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक सरयू राय, बोले—बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद...

जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, महिला आरक्षण कानून पर नेताओं ने रखा स्पष्ट दृष्टिकोण

महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक पहल : विद्युत महतो अधिनियम देश को अधिक समावेशी और संतुलित विकास की ओर ले जाएगा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत