जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक सरयू राय, बोले—बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद आग बुझाने का अभ्यास किया और शहरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई।

सिविल डिफेंस, जमशेदपुर की ओर से आयोजित आपदा प्रबंधन के तहत व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने खुद फायर सेफ्टी से जुड़े उपकरणों का उपयोग करते हुए आग बुझाने का अभ्यास किया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूकता का संदेश भी मिला।

इस मौके पर सरयू राय ने सिविल डिफेंस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आम लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि आपदा के समय प्रारंभिक प्रतिक्रिया ही कई बार जान-माल के नुकसान को कम कर सकती है।

उन्होंने शहरों में बढ़ती अव्यवस्थित निर्माण प्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि बिल्डिंग बायलॉज का व्यापक स्तर पर उल्लंघन हो रहा है। खासकर शहरी इलाकों में संकरी गलियों और अवैध निर्माण के कारण आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य बाधित हो जाता है।

सरयू राय ने कहा कि कई अपार्टमेंट और फ्लैट ऐसे हैं जहां आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच ही नहीं पातीं। यह स्थिति बेहद खतरनाक है और भविष्य में बड़े हादसों को जन्म दे सकती है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि शहरों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य करें और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला-चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम : आस्था, परंपरा और कठिन तपस्या का अद्भुत संगम

सरायकेला / चाकुलिया : सरायकेला के भुरकुली गांव और चाकुलिया के सिमदी गांव में आयोजित चड़क पूजा एक बार फिर श्रद्धा, साहस और परंपरा...

चाकुलिया-केरूकोचा सड़क पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत