चाकुलिया-केरूकोचा सड़क पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जारी अवैध खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बांयी नहर के पास पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक की पहचान की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालीजुड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। यहां से निकाले गए बालू को ट्रैक्टरों के माध्यम से चाकुलिया तक लाया जाता है।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो रोजाना करीब 50 ट्रैक्टर अवैध बालू ढो रहे हैं, जिससे प्रशासन को खुली चुनौती मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य बाजार क्षेत्र की सड़कों पर इन ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है, जिसके कारण कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अवैध बालू के इस धंधे से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगा पाता है या नहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बंगाल से उत्तराखंड के लिए पहली बार मक्का की लोडिंग शुरू की

गुवाहाटी, 30 मई (आईएएनएस)। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। उसने...

जमशेदपुर में पीएम आवास : आश्वासन मिला, सरयू का अनशन टला, अब 15 जून का इंतजार

रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सोनुवा में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-320डी स्थित आसनतलिया गांव...

वैभव सूर्यवंशी होंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, युवाओं को देंगे फिटनेस और अनुशासन का संदेश

रांची: भारतीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और असाधारण प्रतिभा से कम उम्र में ही देशभर में पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत